मालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के लिए तिरंगा राखियों का किया निर्माण
देश प्रेम की भावना से पोत- प्रोत होकर उत्साहित बच्चों का सराहनीय कदम
पुनीत संदेश/संदीप कुमार मिश्र
पाटन उन्नाव।तहसील क्षेत्र के मलयपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तरह तिरंगा राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने तिरंगा राखियों का निर्माण किया। छात्र अंश,संजना, कृष्णा, देवेन्द्र, ज्ञानेंद्र, अक्षय, अवनी की टीम द्वारा देश के सैनिकों के लिए
बनाई विशाल तिरंगा राखी - "सिन्दूर रक्षा सूत्र" को विद्यालय के शिक्षको ने टीम को सम्मानित किया गया।
सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर बच्चों ने आपरेशन सिन्दूर की सफलता से उत्साहित होकर इस विशाल तिरंगा राखी - "सिन्दूर रक्षा सूत्र" का निर्माण किया जो कि अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह, सहायक शिक्षक मुकेश सचान, विनय शंकर ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
Created On: August 07, 2025