कस्बा बिहार स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

Image

कस्बा बिहार स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

Image 4

*विद्यालय के पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित

पुनीत संदेश/ संदीप कुमार मिश्र 
पाटन उन्नाव। तहसील बीघापुर के मुख्यालय पाटन के अंतर्गत कस्बा बिहार स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज में मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया।

विद्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार उसकी सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था और मातृ शक्ति होती है। उन्होंने विद्यालय द्वारा माता को शिक्षा की प्रक्रिया से जोड़ने कि इस पहचान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के नैतिक विकास और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पुष्पा वरनवाल हिंदी विभागाध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का मध्य नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्य भाषा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यालयों को बच्चों में संवेदन शीलता और मानवी मूल्य का विकास करना चाहिए। कार्यक्रम में पधारी मुख्य वक्ता डॉक्टर चंपा श्रीवास्तव ने कहा कि मातृ शक्ति ही समाज की प्रथम शिक्षक होती है। उन्होंने कहा कि जब परिवार और विद्यालय मिलकर बच्चों के विकास का संकल्प लेते हैं तभी एक सशक्त और संस्कृत समाज का निर्माण संभव होता है।

कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष शिव लली सिंह चौहान ने अध्यक्ष जी उद्बोधन करते हुए कहा कि माताएं ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला होती हैं। विद्यालय और अभिभावकों के बेहतर सामान्य से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। ऐसे सम्मेलन शिक्षा और संस्कार की साझेदारी सुदृढ़ बनाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्र शिवांक सिंह डीएसपी कौशांबी, अमन वर्मा आईपीएस, डॉक्टर मोहित सिंह प्रोफेसर , शिशिर दीक्षित डायरेक्टर सेंचुरियन, अभिषेक दीक्षित जीएसटी इंस्पेक्टर, अभिषेक सिंह डायरेक्टर डीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी, काजल गुप्ता मैनेजर एसबीआई को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक कमल बहादुर सिंह प्रबंधक शिवेश सिंह प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।

Image 4

Created On: March 15, 2026

Related News

Default Image
अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना दो लोगों को आयी गंभीर चोटें
बिहार थाना पुलिस ने दंगा निरोधक ड्रिल का किया अभ्यास
बिहार थाना पुलिस ने दंगा निरोधक ड्रिल का किया अभ्यास
गाजीपुर के बाद मुजफ्फरनगर जेल में हुआ मोबाइल इस्तेमाल होने का खुलासा
गाजीपुर के बाद मुजफ्फरनगर जेल में हुआ मोबाइल इस्तेमाल होने का खुलासा
सपा प्रमुख का गौशालाओं पर बयान भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
सपा प्रमुख का गौशालाओं पर बयान भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वच्छता और आत्मगौरव के अग्रदूत थे:नन्दी
बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वच्छता और आत्मगौरव के अग्रदूत थे:नन्दी
Ad
मालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के लिए तिरंगा राखियों का किया निर्माण
मालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के लिए तिरंगा राखियों का किया निर्माण
प्रधानमंत्री मोदी ने किया कर्तव्य भवन का लोकार्पण, कहा - आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी ने किया कर्तव्य भवन का लोकार्पण, कहा - आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक
गृह मंत्री अमित शाह को उनके ऐतिहासिक कार्यकाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह को उनके ऐतिहासिक कार्यकाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई
‘प्रथम छह माहरू जीवन की आधारशिला’-पोषण पाठशाला से स्टंटिंग उन्मूलन की ओर सार्थक पहल