विवादित होली स्थलों का उप जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण
चिन्हित स्थान पर होली जलाने के लिए निर्देश
पुनीत संदेश/संदीप कुमार मिश्र
पाटन उन्नाव। तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन के अंतर्गत होलिका दहन को लेकर पुरंदरपुर जमीपुर तथा मलौना के मजरे बसंत खेड़ा में हुई शिकायतों को लेकर उप जिलाधिकारी रणवीर सिंह ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया तथा बताया कि बसंत खेड़ा में दो स्थानों पर होलिका दहन का कार्य किया जाता है जिस स्थान को लेकर शिकायत की गई थी जहां वर्षों से होलिका दहन हो रहा है उप जिलाधिकारी ग्रामीणों की मौजूदगी में चिन्हित स्थान पर होली दहन के निर्देश दिए और दूसरे स्थान पर जलने वाली होली को भी लोग जला सकते हैं ऐसी बात कही। जमीपुर में सावित्री द्वारा की गई शिकायत पर चिन्हित स्थान पर ही होलिका दहन के निर्देश दिए गए ग्राम पुरंदर पुर में चिन्हित स्थान पर ही होली जलाने के निर्देश दिए गए। सभी स्थानों पर होली दहन को लेकर उठा विवाद आम सहमति के साथ सुलझा लिया गया है।
उप जिलाधिकारी ने होली का त्यौहार शांतपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दिशा निर्देश देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र में 408 स्थानों पर होलिका दहन का यह कार्यक्रम संपन्न होता है जिसमें थाना बिहार में 134 स्थानों पर बीघापुर में 113 स्थानों पर बारा सगवर में 153 स्थानों पर तथा पुर्वा आशिक में 18 स्थानों पर होलिका दहन का यह कार्यक्रम संपन्न होता है।
Created On: March 08, 2025