राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धन्वंतरि नगर द्वारा होली रंगोंत्सव भव्य रूप से मनाया गया
कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वती पुरम एसजीपीजीआई लखनऊ में संपन्न हुआ
पुनीत संदेश/मनोज पासी
लखनऊ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धन्वंतरि नगर टीम द्वारा होली रंगोंत्सव भव्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती पुरम एसजीपीजीआई लखनऊ में भव्य रुप से मनाया। इस पुनीत कार्यक्रम में परिवार सहित लोग पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पंखुड़ियां की बरसात कर होली मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। अवंतिका ने अधरम मधुरम... गीत का सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ज्ञानू ने होली खेले बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा सुरीली आवाज में गाया। दीपांजलि, दिव्यांशी आज गली गली अवध सजाऊंगी गाकर माहौल को पावन कर दिया।
अश्विनी कुमार ने खुशबूदार चंदन का टीका लगा आने वाले सभी अतिथियों एवं संघ के लोगों का मस्तक सजा दिया।
अरुण्या अदिति द्विवेदी ने भी भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली टीम ने ढोलक के साथ होली गाकर होली महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता इंजीनियर अमरपाल सिंह राठौड़ ने भी होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनरवाली गाना गाकर खुशनुमा माहौल कर दिया।
कुछ मातृ शक्तियों ने स्टेज पर होली व भजन गाकर होली महोत्सव को और पावन कर दिया। कार्यक्रम की कुछ झलकियां
Created On: March 10, 2025