महाकुंभ 2025: प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भारत की नई पहचान – सीएम योगी
स्वस्तिका सिंह चेतना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ 2025, प्रयागराज ने विश्व को भारत के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान की है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की प्राचीन धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'महाकुंभ के सफल आयोजन द्वारा राष्ट्र निर्माण' विषय पर आईआईएम लखनऊ एवं भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की साकार तस्वीर बताया।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन से भारत की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आईआईएम लखनऊ एवं भारतीय डाक सेवा से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।
Created On: March 04, 2025