चंद्रशेखर आज़ाद की रैली को लेकर बढ़ी हलचल, भारी भीड़ जुटी
पुनीत सदेंश/ पंकज सिंह
बाराबंकी। i जनपद में रविवार को चन्द्र शेखर आजाद रावण की महारैली को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी के बैनर तले आयोजित इस रैली में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।
सुबह से ही रैली स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बहुजन समाज के अधिकारों को लेकर संबोधन किया गया।
रैली को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। रैली में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया।
Created On: March 15, 2026