एम्स गोरखपुर में गार्ड कंपनी का अनुबंध समाप्त होते ही पूर्व सैनिकों ने संभाली कमान, बचाई व्यवस्था में अस्थिरता
पुनीत संदेश / ब्यूरो प्रमुख लखनऊ। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम ने एक बार फिर अपने कर्तव्यबोध, अनुशासन और तत्परता का परिचय देते हुए एम्स गोरखपुर की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते सशक्त और चाक-चौबंद कर दिया। निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) के कुशल दिशा-निर्देशन में पूर्व सैनिकों की टीम ने अपनी गौरवमयी उपस्थिति से सुरक्षा में संभावित संकट को टाल दिया।
सूत्रों के अनुसार, एम्स गोरखपुर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया था, जिससे गार्डों ने समय से पहले नौकरी छोड़नी शुरू कर दी थी। इससे सुरक्षा व्यवस्था के अस्थिर होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। लेकिन यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम ने समय रहते मोर्चा संभालते हुए अपने प्रशिक्षित और अनुशासित पूर्व सैनिकों की तैनाती कर दी, जिससे एम्स की सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
निगम ने अपने स्लोगन "निगम बढ़ाओ, खुशियां पाओ" के अनुरूप न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि प्रदेश और निगम का गौरव भी बढ़ाया।
बाक्स
सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण सत्र
जैसे ही निगम ने एम्स गोरखपुर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली, पूर्व सैनिकों की चयन प्रक्रिया को तत्परता से पूरा किया गया। साथ ही वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है।
यह विशेष प्रशिक्षण सत्र 10 जून 2025 से आरंभ हुआ है और इसका समापन 21 जून 2025 को होगा। इस सत्र में बड़ी संख्या में वीर नारियां, पूर्व सैनिक और उनके परिजन शामिल हुए हैं।
प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रसेवा का संकल्प
प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ पर ग्रुप कैप्टन मनीष कुमार श्रीवास्तव (रि) वीएसएम ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
हम सभी सैनिक परिवार से हैं। ईमानदारी, वफादारी, शराफत, वीरता और जिम्मेदारी हमारे खून में है। हमें नमक, निशान और संस्था के सम्मान में कार्य करने की परंपरा को जीवित रखना है।
इस अवसर पर ओ. कप्तान सुरेश कुमार तिवारी (सेनि.) एजीएम गोरखपुर, कर्नल एस.पी. सिंह (सेनि.) कोऑर्डिनेटर, ऑन. कैप्टन एल.बी. सिंह (सेनि.) सुपरवाइजर सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
---
निष्कर्ष:
एम्स गोरखपुर की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते मजबूत करना न केवल निगम की कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि पूर्व सैनिक सेवा निवृत्ति के बाद भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Created On: June 12, 2025